बरेली
विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साधकों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उप प्रधान संजय गर्ग ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।
कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, स्वस्थ समाज एवं मानव कल्याण की प्रार्थना के साथ किया गया।



