खैरथल

जिला बचाओ संघर्ष  समिति की दो टूक

मुख्यालय का पट्टा सार्वजनिक करने और भूमि पूजन होने तक जारी रहेगा धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 खैरथल : राजस्थान विधानसभा में खैरथल-तिजारा जिले के मुख्यालय को लेकर चल रही अटकलों पर पूर्णविराम लग गया है। माननीय विधायक श्री दीपचंद खैरिय द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्न (संख्या 7108) के उत्तर में, राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिला मुख्यालय को स्थानांतरित करने का कोई भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।
सरकार के जबाब के बाद की स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज जिला संघर्ष समिति के धरने के 318 वें दिन बड़ी संख्या मे लोग धरना स्थल पर पहुंचे और विचार परामर्श किया समिति ने निर्णय लिया कि जब तक नगरपरिषद खैरथल जिला मुख्यालय का पट्टा सार्वजनिक नही करती और मुख्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन नही हो जाता जिला बचाओं संघर्ष समिति का संघर्ष जारी रहेगा।
नगर परिषद से अब त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा खैरथल -तिजारा की जनता को है
सरकार ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है, जो कि विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
समिति के सदस्य गिरीश डाटा ने कहा धरना शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा माननीय सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव व जिले के विधायक मुख्यालय की जमीन का भूमि पूजन करे पूरे जिले के लोग उनका आभार प्रगट करेगे धरना जिले की जनता है हर समाज और वर्ग का समर्थन है सरकार और जनप्रतिनिधियों को निर्णय लेकर जिले का विकास करना चाहिए। समिति स्वागत करेगी नगरपरिषद मे नेता वि पक्ष रहे विक्की चौधरी ने कहा सुनिश्चित हो गया है कि जिला मुख्यालय खैरथल में ही स्थिर है, तो जनहित में यह अत्यंत आवश्यक है कि स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद इस दिशा में बिना किसी देरी के कार्य करें। ताकि नये जिले के विकास के लिए मिलने वाला पैसा पिछले साल की तरह लैप्स ना हो हमारी मांग है कि नगर परिषद अब अविलंब जिला मुख्यालय से संबंधित आवश्यक कार्य पूरे करे और जिला मुख्यालय का विकास शुरू करे समिति के सदस्य ओमप्रकाश रोघा ने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि स्थानीय निकाय अब संवेदनशीलता दिखाते हुए इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करेगा, ताकि आमजन को मिल रही सुविधाओं का विस्तार हो सके और जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।आज बैठक में विधायक दीपचन्द खैरिया, गिरीश डाटा,पंकज र रोघा,अखलेश कौशिक शिवचरण गुप्ता, वीर सिंह ढ़िल्लन, विक्की चौधरी, अरविंद रोहिल्ला  ओमप्रकाश रोघा,जयप्रकाश हेडाऊ,रामचंद्र कामरेड,वेद प्रकाश कौशिक, श्यामलाल शर्मा, महेंद्र जांगिड, पूर्ण सैनी,जमालुद्दीन ,मातादीन बिरासिया,रामबाबू चौधरी, सुरेश कौशिक,हरदयाल हुसैनपुर,रोहताश सहित बड़ी संख्या मे शहर और गावों से लोग मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button