मथुरा

इलाज के दाैरान महिला की माैत पर डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप

सड़क पर लगाया जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के सदर बाजार में उपचाराधीन महिला की मृत्यु होने के बाद आक्रोशित परिजन ने यमुनापार में क्षेत्र में रोड पर हंगामा किया। जाम लगाकर डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। यमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर की शिव नगर कॉलोनी निवासी भूपेंद्र ने बताया कि तीन दिन पहले हादसे में उनकी पत्नी प्रीति के पैर में चोट लग गई थी। उन्होंने उसे सदर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद पैर के ऑपरेशन का सुझाव दिया। सोमवार को डॉक्टरों ने पैर का ऑपरेशन कर दिया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद प्रीति बेहोश हो गई। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन आक्रोशित होने लगे और अस्पताल के बाहर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत किया और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर लक्ष्मी नगर के लिए निकल गए, लेकिन रास्ते में परिजन का गुस्सा फूट गया। उन्होंने लक्ष्मी नगर में रोड पर हंगामा किया और महिलाएं सड़क पर लेट गईं। आक्रोशित परिजन ने घंटों तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। एसपी सिटी राजीव सिंह का कहना कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button