लखनऊ हादसे के बाद जागा हापुड प्रशासन…
बिना फायर NOC और मानकों के चलती वर्धमान कोचिंग पर लगाया ताला....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
क्या सबक लेंगे हापुड़ में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर….
हापुड़ (यूपी) – लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड प्रशासन की सख्त कार्यवाही अब शुरू हुई है । फायर विभाग ने पुलिस के साथ कोचिंग सेंटरों पर छापेमार कार्यवाही की है । किसी भी कोचिंग सेंटर पर फायर विभाग की NOC नहीं मिली जबकि वहीं वर्धमान महावीर कोचिंग सेंटर पर कई कमियां मिली जिसके बाद प्रशासन ने कोचिंग पर ताला लगा दिया । स्वर्ग आश्रम रोड पर सकरी गली में चल रहे कोचिंग सेंटर की जांच करने पहुंचे फायर अधिकारियों के पहुंचते ही कोचिंग संचालक मौके से फायर हो गए । मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम कविता मीणा ने सभी विभागों को अलर्ट किया हुआ है और सभी विभाग मिलकर कोचिंग सेंटर की जांच कर रहे हैं , जिसके बाद डीएम ने देर शाम संबंधित विभागों के साथ मीटिंग बुलाई है ।
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में हापुड़ में जिला प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है । अभियान के दौरान शहर की तीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया, जहां गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं हैं । जांच में तीनों लाइब्रेरी बिना फायर एनओसी के संचालित होती मिलीं। इसके अलावा अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का भी अभाव पाया गया है । निरीक्षण के समय लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल सभी छात्रों को बाहर निकलवाया और संस्थानों को खाली कराया । इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों लाइब्रेरी को सील कर दिया गया।
फायर विभाग के सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना फायर सेफ्टी मानकों और आवश्यक अनुमतियों के संचालित संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे ऐसे संस्थानों का चयन करें जहां सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाता हो, ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।




