बोकारो

बोकारो झरिया थाना में शांति समिति की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बोकारो झरिया ओपी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर जुगु टुडू ने किया। एसआई जुगु टुडू ने कहा मोहर्रम त्यौहार को सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ हिंदू मुस्लिम मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराए।उन्होंने कहा कि मोहर्रम के त्यौहार में विशेष तौर पर फेसबुक,व्हाट्सएप,व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी।बैठक में एएसआई प्रथम रजवार, मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव हेम्ब्रम,मनोज मित्तल,मोहन महतो,राजु महतो,भोला प्रसाद चौहान,चाँद मोहम्मद आदि दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button