मेंटनेंस कार्य के लिए बुधवार को सुबह10 बजे से 5 बजे तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगा बाधित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कथारा, फुसरो, गोमियां, कंचकिरो, साड़म, तेनुघाट और ललपनिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली बुधवार को नहीं रहेगी। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुआ ने बताया है कि आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण 24 जून को क्षेत्र में लगभग सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि डीवीसी से आने वाले 33 केवी फीडर संख्या-1 एवं 2 पर कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में मेंटेनेंस, डाली कटिंग तथा नए 33 केवी फीडर की स्थापना हेतु पोल गाड़ने का कार्य किया जाना है, इसलिए सुरक्षा कारणों से बुधवार की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डीवीसी से मिलने वाली बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी। इस दौरान कथारा, फुसरो, गोमियां, कंचकिरो, साड़म, तेनुघाट और ललपनिया उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। बताया कि कार्य पूर्ण होने के तुरंत बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। वहीं विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।



