मेरठ

बचपन की इच्छा आज विज्ञान घर में हुई पूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेरठ। गाजियाबाद निवासी अंजू और उनके पति तुषार सिंह की वर्षों पुरानी इच्छा आज विज्ञान घर पहुंचकर पूरी हो गई। बचपन से ही अंजू को आकाश, चांद और तारों को निहारने तथा उनके बारे में जानने की गहरी जिज्ञासा थी। इसी रुचि ने उन्हें खगोल विज्ञान की ओर आकर्षित किया और चांद-तारों से जैसे उनकी दोस्ती हो गई। हालांकि, उनका सपना इन्हें टेलिस्कोप से करीब से देखने का था, लेकिन लंबे समय तक उन्हें इसका अवसर नहीं मिल सका।
समय के साथ अंजू अध्यापिका बनीं और विवाह के बाद उनके पति तुषार सिंह ने उनकी रुचि को समझते हुए उन्हें एक 8 इंच का डोबसोनियन टेलिस्कोप उपहार स्वरूप दिलाया। लेकिन टेलिस्कोप होने के बावजूद उसे संचालित करने का अनुभव नहीं था।
इसी दौरान खगोल विज्ञान विशेषज्ञ की तलाश करते हुए उनका संपर्क मेरठ के विज्ञान संचारक दीपक शर्मा से हुआ। संपर्क होते ही अंजू और तुषार अपने टेलिस्कोप को कार में रखकर मेरठ स्थित विज्ञान घर पहुंच गए।
विज्ञान घर में दीपक शर्मा ने उन्हें टेलिस्कोप के संचालन की बारीकियां समझाईं। अंजू ने पहली बार अपने ही टेलिस्कोप से चंद्रमा का अवलोकन किया, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। इसके साथ ही उन्हें खगोलीय फोटोग्राफी की तकनीक भी सिखाई गई।
घंटों अभ्यास करने के बाद अंजू और तुषार अत्यंत उत्साहित और संतुष्ट होकर गाजियाबाद लौटे। अंजू ने कहा कि विज्ञान घर आकर उनका बचपन का सपना पूरा हो गया और अब वे नियमित रूप से आकाशीय पिंडों का अध्ययन करेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button