खैरथल

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किशनगढ -बास में 26जून को छात्रों की गूंज संवाद कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : प्रदेश कांग्रेस के आवाह्नन पर खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ बास मे छात्रों की गूंज कार्यक्रम 26 जून को सांय 6.30 बजे पुराना बस स्टैण्ड पर आयोजित होगा। इसी क्रम मे प्रेसवार्ता 27 जून को प्रात:11.30 बजे

कांग्रेस कार्यालय अम्बेडकर चौक में आयोजित होगी छात्रो की गूंज कार्यक्रम में छात्रों एवं युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे।

 जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी । युवाओं की आवाज़ को सुनना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। उनके सपनों, संघर्षों और अपेक्षाओं को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में छात्र ,युवा बेरोजगार हिस्सा लेगे संवाद करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button