शामली

 चार दिन से सूखी टंकी, बूंद-बूंद पानी को तरसे 40 हजार लोग

जल निगम की सुस्त कार्यशैली पर ग्रामीणों में रोष, सरकारी नलों पर लग रही लंबी कतारें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 चौसाना :  कस्बे की करीब 40 हजार आबादी पिछले चार दिनों से पेयजल संकट से जूझ रही है। पानी की टंकी की मुख्य पाइपलाइन में लिंकेज होने के कारण चौसाना, सुंदर नगर और पठानपुरा क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सरकारी नलों पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही परेशानी के बीच ग्रामीणों ने जल निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।
करीब दो दशक पहले थानाभवन मार्ग पर निर्मित पानी की टंकी से चौसाना कस्बे सहित सुंदर नगर और पठानपुरा की आबादी को पेयजल आपूर्ति की जाती है। इन में लगभग 125 सरकारी नल भी स्थापित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छह माह पहले तक इस व्यवस्था का संचालन ग्राम पंचायत के अधीन था। उस समय कोई तकनीकी खराबी आने पर एक-दो दिन में उसे ठीक कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाती थी, लेकिन जल निगम को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद स्थिति बिगड़ गई है।
ग्रामीणों अफजाल, बाबर , मुजम्मिल, आदिल, रशीद, मुबारिक, कवरपाल, आदि, का आरोप है कि टंकी से जुड़े पाइपलाइन में बार-बार लिंकेज की समस्या सामने आती है, लेकिन विभाग स्थायी समाधान के बजाय केवल अस्थायी मरम्मत कर खानापूर्ति करता है। यही कारण है कि आए दिन जलापूर्ति बाधित हो जाती है। लोगों का कहना है कि महीने भर में मुश्किल से एक सप्ताह ही नियमित पानी मिल पाता है। इससे घरेलू कार्यों से लेकर पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था तक प्रभावित हो रही है।
सूचना मिलने पर जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अवनीश दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
 बार-बार लिंकेज से बढ़ रही परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य पाइपलाइन में बार-बार लिंकेज होना अब आम बात बन गई है। हर कुछ दिनों में पाइप फटने या जोड़ खुलने से जलापूर्ति प्रभावित हो जाती है। लोगों का आरोप है कि विभाग स्थायी निर्माण कार्य कराने के बजाय अस्थायी मरम्मत कर समस्या को टाल देता है। यदि पाइपलाइन का पक्का और मजबूत निर्माण कराया जाए तो बार-बार होने वाली इस परेशानी से राहत मिल सकती है।
अवनीश दीक्षित, प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगममुख्य पाइपलाइन में लिंकेज होने के कारण जलापूर्ति बाधित हुई है। मौके का निरीक्षण कर लिया गया है और मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। टीम को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button