बोकारो

मजदूरी वेतन कम मिलने पर मजदूरों ने किया चक्का जाम आंदोलन का वार्ता असफल रहा।

विधायक जयराम महतो ने कहा जब तक मांगो को लिखित पूरा नहीं करती हैं तब तक आंदोलन चलता रहेगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बेरमो के गोविंदपुर खुली खदान में आउटसोर्सिंग कंपनी बीकेटी के खिलाफ चल रहें चक्का जाम आंदोलन चौथे दिन भी जारी है। डुमरी विधायक जयराम महतो के हस्तक्षेप के बाद वार्ता असफल रहा। वार्ता में डुमरी विधायक जयराम महतो,गोविंदपुर परियोजना पदाधिकारी, खान प्रबंधक, बीकेटी कंपनी के प्रबंधक के त्रिपक्षीय वार्ता पर बैठे लेकिन मजदूरों का मांग पर चर्चा हुई । चर्चा में मांग लिखित नहीं मिलने पर विधायक जयराम महतो ने कहा जब तक कंपनी के द्वारा चालकों और अन्य मजदूरों को लिखित आश्वासन नहीं मिलती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें की विगत 2 महीने का पूरा वेतन न मिलने से परेशान ड्राइवरों और मजदूरों ने 4 दिन से खदान का काम बंद कर दिया है। डंपर खड़े हैं, उत्पादन ठप है। मजदूरों ने चेतावनी दी है अगर कंपनी प्रबंधक बातचीत के लिए नहीं बैठा तो आंदोलन और उग्र होगा। आंदोलन कर रहे मजदूरों ने बताया कि बीकेटी कंपनी केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दे रही। कुछ मजदूरों को पहचान पत्र मिला है, पर ज्यादातर को अब तक आईडी कार्ड नहीं दिया गया। सबसे ज्यादा आक्रोश उस शर्त को लेकर है जो स्वघोषणा पत्र में लिखवाई जा रही है। मजदूरों के मुताबिक उसमें लिखा है अगर मजदूर अपने हक के लिए आवाज उठाएगा, आंदोलन करेगा तो उसे काम से हटा दिया जाएगा। वही पर ड्राइवर नवीन कुमार महतो, पपू महतो, सुनील कर्मकार,जीतू महतो, जयलाल महतो, रिकी मिश्रा, रवींद्र महतो, कुंजलाल महतो आदि ड्राइवर व मजदूरों ने अपने दर्द बयां करते हुए कहा हम दिन-रात खदान में ड्यूटी करते हैं। घर-परिवार छोड़कर डंपर चलाते हैं। फिर भी हमें कीड़े-मकोड़े से भी बदतर समझा जाता है। 2 महीने से तनख्वाह नहीं मिली, घर में राशन खत्म हो गया है। मजदूरों का आरोप है कि 3 दिन के चक्का जाम के बाद भी बीकेटी कंपनी के प्रबंधक ने एक बार भी मजदूरों के साथ बैठकर बात नहीं की। सारी बातचीत कंपनी के चाटुकारिता करने वाले लोगों के जरिए हो रही है। ड्राइवरों व मजदूरों ने साफ कहा हम कंपनी के खिलाफ नहीं हैं। हम बीकेटी कंपनी के प्रबंधक से सीधे मिलना चाहते हैं। टेबल पर बैठकर समस्या का समाधान चाहते हैं। हम अपना हक मांग रहे हैं, भीख नहीं। मजदूरों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर जल्द बकाया वेतन का भुगतान और न्यूनतम मजदूरी लागू नहीं हुई तो आंदोलन को पूरे गोविंदपुर क्षेत्र में फैलाया जाएगा। इससे सीसीएल का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा। मजदूरों की मांगें,एचपीसी वेतन लागू करें, 5 दिन का वेतन कटा उसे बहाल किया जाए, ड्राइवर व मजदूरों का वेतन का समय सीमा तय किया जाए, सभी मजदूरों को एक समान वेतन लागू करें। हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच सैलरी जाए दिया, ईपीएफ का पैसा हर महीना समय पर जमा होना चाहिए। सभी मजदूरों का EPF काटा जाए। मजदूरों से अगर रविवार को काम लिया जाए तो वेतन दो गुना भुगतान किया जाए। होली, दुर्गा पूजा, बकरीद, क्रिसमस बोनस दिया जाए। मजदूरों की सुरक्षा के लिए समय पर ड्रेस, जूता की व्यवस्था किया जाए। मौके पर जेएलकेएम के जिला सचिव नीलकंठ महतो, डॉ दशरथ महतो, महेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button