हापुड़
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय को समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग कल कलेक्ट्रेट में करेगा सार्वजनिक सुनवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – उत्तर प्रदेश राज्य में स्थानीय ग्रामीण निकायों में राजनीतिक पिछड़ेपन के स्वरूप एवं प्रभाव की समकालीन कठोर अनुभवजन्य जाँच करने के लिए संदर्भ की शर्तों के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा सार्वजनिक सुनवाई दिनांक 25-06-2026 को प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य हापुड़ स्थित कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी है।
अतः जनपद के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओ से सादर अनुरोध करना है कि दिनांक 25 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे मा0 आयोग द्वारा की जाने वाली जनसुनवाई की कवरेज हेतु आप सभी सादर आमंत्रित हैं।



