हापुड़

लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड में प्रशासन और प्राधिकरण की कार्यवाही आई सामने

19 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी हुई सील...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

खुले में टेंट लगाकर कोचिंग पढ़ा रहे कोचिंग संचालक…

हापुड (यूपी) – लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ में प्रशासन और हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) एक्शन मोड में आ गया हैं। अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राधिकरण ने हापुड़ और पिलखुवा में 18 संस्थानों को सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार , प्रशासन और प्राधिकरण ने जांच के दौरान पाया गया कि यह कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध भवनों में संचालित किए जा रहे थे। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने आरंभ कोचिंग सेंटर, फ्यूचर लाइब्रेरी, कामयाबी एकेडमी, विद्यार्थी एकेडमी, अचीवर्स लाइब्रेरी और पिनाका कोचिंग सेंटर पर सीलिंग की कार्यवाही की है ।
कार्यवाही  के दौरान पिलखुवा स्थित पिनाका लाइब्रेरी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है । पिनाका लाइब्रेरी के बाहर ताला लगा हुआ था, लेकिन जब अधिकारियों ने ताला खुलवाया तो अंदर छात्र पढ़ते हुए मौजूद मिले । इस स्थिति को देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई और तत्काल पिनाका संस्थान को सील कर दिया गया।

हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र के अनुसार ,  पिछले दो दिनों में जिले भर में 20 से अधिक कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर कार्यवाही की जा चुकी है। छह कोचिंग सेंटरों के भवन का नक्शा पास न होने के कारण सील किया गया है । सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  भी कई संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों , एनओसी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की थी।

जबकि वहीं हापुड की डीएम कविता मीणा ने बताया कि , हमने अभियान चलाकर तीनों तहसीलों में कार्यवाही करते हुए लगभग 18 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी पर कार्यवाही करते हुए सीलिंग कार्यवाही की है । बेसमेंट में चल रही एक कोचिंग को भी सील किया है । बिना स्वीकृति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में अस्पतालों और अन्य संस्थानों की भी जांच की जा रही है ।

जबकि वही दूसरी तरफ सील हुई कोचिंग सेंटर के संचालक ने खुली जगह में चारों तरफ टेंट लगाकर दर्जनों छात्रों को पढ़ाना शुरू किया है । पिलखुवा स्थित एक कोचिंग सेंटर पर सील लगने के बाद अन्य प्राइवेट स्थान पर पिनाका गुरुकुल एकेडमी ने टेंट के अंदर बच्चों को शिक्षा दी है । उनका कहना है कि , चारों तरफ टेंट लगाकर दर्जनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं । ताले कोचिंग पर लगे हैं, बच्चों के भविष्य पर नहीं । कोचिंग सेंटर बंद होने के बाद, दूसरे स्थान पर पढ़ाई शुरू कर दी गई है । पढ़ने वाला बच्चा कहीं भी पढ़ सकता है ।

लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि बिना स्वीकृति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button