हापुड़

औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड के औद्योगिक क्षेत्र में पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई । धौलाना तहसील क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फेज 1 में स्थित पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसे बुझाने के दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुटी हुई हैं । धौलाना क्षेत्र (फेस-1) में एक पेंट बनाने की केमिकल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगी हुई है , जिससे आसमान में दूर तक काला धुआँ फैल गया और आसपास दहशत का माहौल बन गया है । सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गई है आग बुझाने में जुटी हुई हैं । पेंट फैक्ट्री में लगी आग ने पड़ोस के पानी के प्लांट को भी अपनी चपेट में ले लिया है । दोनों फैक्ट्रियों में आग लगने से आसपास के उद्योगों में हड़कंप मच गया है । सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है । आग लगने के कारणों की जांच में अधिकारी जुटे हैं ।

हापुड के सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि , जनपद हापुड के थाना धौलाना क्षेत्र के फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पेंट बनाने की केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है । आग बुझाने के लिए पिलखुवा से दो फायर टेंडर और हापुड से तीन गाड़ियां मंगाई गई हैं जो आग बुझाने में जुटी हुई है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button