बरेली

55 दिव्यांगजनों को लगाए गए बैटरी चालित कृत्रिम हाथ, रोटरी साउथ की बड़ी पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संचार करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित कृत्रिम हाथ लगाए गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन के कार्य करने में सुविधा मिलेगी और वे पहले से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराना केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि उनके जीवन में खुशियां, सम्मान और आत्मविश्वास लौटाने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि दिव्यांगजन किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपने कार्य स्वयं कर सकें और समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ आगे बढ़ें। क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए समर्पित रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. आईएस तोमर ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य दिव्यांगजनों के जीवन में नई रोशनी लाने के साथ उन्हें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करते हैं।
सचिव शिशिर पांडे ने बताया कि शिविर 21 नवंबर को भी रोटरी भवन में जारी रहेगा। रजिस्टर्ड सभी लाभार्थियों को निःशुल्क वितरण होगा, नए लोग भी लाभ ले सकते हैं। शिविर में मेरठ, नोएडा, रतलाम, पिथौरागढ़, पीलीभीत, बरेली, फरीदपुर, बहेड़ी और पानीपत से लोग पहुंचे। कार्यक्रम में डॉ. रवि मेहरा, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, संजय अग्रवाल, अनुपम कपूर, राकेश धीरवानी, प्रदीप मधवार, ध्रुव तिलक, चंद्र प्रकाश, अवध अग्रवाल, अनिल जैन, डीसी खंडेलवाल, रतन गुप्ता सहित अन्य रोटरी सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button