रामपुर शाहबाद
व्यापारी पुत्तन सैफी का हज से लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर निवासी व्यापारी पुत्तन सैफी अपने परिवार के साथ हज करके सऊदी अरब से लौटे तो उनको मुबारकबाद देने वालों की भारी संख्या देखने को मिली। बताते चलें कि व्यापारी पुत्तन सैफी एक व्यवहारिक इंसान हैं जिनके आवास पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह सागर पूर्व राज्य मंत्री, सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एड. राजकुमार सिंह सागर, मनोज पांडेय, पूर्व सभासद सूफी जी आदि ने मुबारकबाद दी ।
