बोकारो

पिलपिलो शिव मंदिर प्रांगण में नशा मुक्ति का संकल्प

महिलाओं ने ली शपथ। कंजकिरो आजीविका महिला संकुल संगठन ने चलाया जागरूकता अभियान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र अंतर्गत कंजकिरो पंचायत के पिलपिलो शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व कंजकिरो आजीविका महिला संकुल संगठन की सीएलएफ अध्यक्ष आशा देवी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को नशा न करने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। सीएलएफ अध्यक्ष आशा देवी ने कही कि नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। आज युवा वर्ग नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य खराब कर रहा है। महिलाएं यदि चाहें तो अपने घर-परिवार को नशे से बचाकर समाज को एक नई दिशा दे सकती हैं। सचिव पूनम देवी ने कही कि घर की महिलाएं चाह लें तो गांव से नशा खत्म हो सकता है। शराब और तंबाकू की वजह से कई घर उजड़ गए हैं। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और जो नशा करते हैं उन्हें समझाकर मुख्यधारा में लाएं। कोषाध्यक्ष सुशीला देवी ने कही कि नशे में पैसा भी बर्बाद होता है और इज्जत भी। हम आजीविका दीदियां गांव की हर महिला तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाएंगी। संकल्प लिया है कि अपने पंचायत को आदर्श नशा मुक्त पंचायत बनाएंगे। सीआरपी काजल देवी ने कही कि सरकार भी नशा मुक्ति के लिए लगातार अभियान चला रही है। हमारी जिम्मेदारी है कि गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताएं। महिलाएं ही समाज में सबसे बड़ा बदलाव ला सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक स्वर में नशा न करने और नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की शपथ ली। उपस्थित महिलाओं ने गांव-गांव जाकर नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। मौके पर सीएलएफ अध्यक्ष आशा देवी,सचिव पूनम देवी, कोषाध्यक्ष सुशीला देवी, जेंडर सीआरपी काजल देवी, रीना देवी, सेतु , सुनीता देवी, उर्मिला देवी, आदि महिला दीदियों ने शपथ ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button