नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्नेहा सुमन ने रजत पदक जीता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। इंदौर में 17- 21 जून 2026 तक आयोजित सब जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में बोकारो जिले की नावाडीह प्रखंड के शहरिया पंचायत के सुदूरवर्ती गांव कोचवाटांड़ की बेटी स्नेहा सुमन ने रजत पदक जीती। इसके आधार पर उन्हें इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चुनी गयी है। टीम के कोच राजा ठाकुर ने बताया कि झारखंड से कुल 22 बच्चियों ने भाग लिया । जिसमें स्नेहा सुमन ने रजत पदक हासिल कर इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चुनी गयी हैं। जानकारी मिलते ही नावाडीह प्रमुख पूनम देवी उपप्रमुख हरी महतो सहरिया मुखिया रेशमी देवी, बाराडीह मुखिया प्रदीप वर्मा, भेंडरा मुखिया नरेश विश्वकर्मा, खरपिटो मुखिया नंदलाल नायक समाज सेवी लालजी प्रसाद रेफरी जगदीश महतो उनके घर जाकर बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना कि हैं।



