खैरथल

खैरथल में चला अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान

38 कनेक्शन काटे गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रत्येक शनिवार को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता बबलू कुशवाह के निर्देशन में शहरी जल योजना खैरथल क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान वार्ड संख्या 18, वार्ड संख्या 19, मातोर रोड पेट्रोल पंप क्षेत्र, हीरो होंडा वाली गली तथा घीसाराम मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग 38 अवैध जल कनेक्शन काटे गए। विभागीय टीम ने मौके पर लोगों को जल आपूर्ति नियमों की जानकारी देते हुए अवैध कनेक्शन नहीं लेने की समझाइश भी दी।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शीघ्र वैध जल कनेक्शन प्राप्त करें तथा अपने बकाया जल बिलों का समय पर भुगतान करें। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कनेक्शनों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button