हापुड़

 50 हजार का कर्ज चुकाने के लिए चाय विक्रेता से करी चेन लूट…

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने  चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई दिनों तक ग्राहक बनकर दुकान की रेकी करता रहा और मौका मिलते ही चेन लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

हापुड नगर कोतवाली पुलिस ने चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुए मोहल्ला  पीरबहाउद्दीन निवासी जावेद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी  जावेद कई दिनों तक चाय विक्रेता की दुकान पर ग्राहक बनकर आता रहा और दुकान की रेकी की थी । इस दौरान उसने दुकानदार की गतिविधियों और आसपास के माहौल की जानकारी कर ली । पूरी जानकारी जुटाने के बाद 26 जून को रेलवे पार्क के पास उसने मौका पाकर चाय विक्रेता के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया।घटना के खुलासे के लिए नगर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। गहन छानबीन के बाद आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन भी बरामद की गई है । साथ ही उसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है ।

सीओ सिटी अनीता चौहान ने बताया कि, थाना हापुड नगर पुलिस ने चाय विक्रेता से चैन छिनने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त  जावेद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन व चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक 26.06.2026 को रेलवे पार्क के बराबर मे चाय दुकानदार से चैन छीनने की घटना को अंजाम  दिया गया था । पूछताछ में आरोपी जावेद ने बताया कि उस पर करीब 50 हजार रुपये का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए उसने चेन लूट की योजना बनाई थी । आरोपी जावेद के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है । अभियुक्त  जावेद को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button