नारायणपुर की बेटी रेखा कुमारी के विवाह में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दिया आशीर्वाद और सहयोग का भरोसा
Health Minister Dr. Irfan Ansari attended the wedding of Rekha Kumari, a daughter of Narayanpur, offering his blessings and assuring support.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
नारायणपुर, जामताड़ा । झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नारायणपुर की बेटी रेखा कुमारी के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटियों की मुस्कान से बढ़कर कोई खुशी नहीं होती और किसी जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद जब रेखा कुमारी ने उनसे विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद देने का आग्रह किया, तो वे स्वयं को रोक नहीं पाए। उन्होंने विवाह समारोह को सम्मानपूर्वक और बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए हर संभव सहयोग भी सुनिश्चित किया। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि किसी गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग करने से जो आत्मिक संतोष मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बेटियों की खुशियां ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे अवसरों पर आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने रेखा कुमारी एवं उनके जीवनसाथी को सुखी, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



