पाकुड़

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

Foundation stone laid for road construction work in the Pakur Municipal Council area. Search for this on Google

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आमजनों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष शाबरी पाल एवं नगर प्रशासक अमरिंदर कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शबरी पाल ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा नगर की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, मिथुन मरांडी, कृष्णा यादव, असलाम अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button