बरेली
एकता दिवस के रूप में मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को “पीडीए एकता सप्ताह” मनाया गया। इस अवसर पर प्रेम निवास चौकी चौराहे पर मौजूद बच्चों के साथ सादगीपूर्ण ढंग से जन्मदिन मनाया गया तथा यथासंभव सेवा कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अखिलेश यादव जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके लंबे जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मयंक शुक्ला , भुवनेश यादव, हरजीत सिंह, मुशाहिद खान, इस्राफील राशमी एवं जुनैद खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




