कैराना
कैराना पुलिस ने बाल अपचारी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित लिया अभिरक्षा में
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना : संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कैराना पुलिस ने एक बाल अपचारी को अवैध हथियार के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार बाल अपचारी को ग्राम मामौर निवासी नौशाद पुत्र इरशाद की दुकान से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा तीन जिंदा कारतूस सहित पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
