शामली
ऑपरेशन सवेरा: 100 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
आदर्श मंडी (शामली) : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम मुंडेट कला के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना आदर्श मंडी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। शामली पुलिस ने आमजन से नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।