खैरथल

एचआरआरएल रिफाइनरी उद्घाटन का जिला मुख्यालय पर हुआ लाइव प्रसारण

380 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पचपदरा (बालोतरा-बाड़मेर) स्थित एचआरआरएल रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम का शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल के सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन एवं उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखा।
कार्यक्रम के दौरान रोजगार उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित अन्य अतिथि गणों द्वारा खैरथल-तिजारा जिले के कुल 380 युवक-युवतियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें शासन सचिवालय एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में 287 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पंचायती राज विभाग में 08 ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षा विभाग में 45 व्याख्याता एवं वरिष्ठ अध्यापक, कॉलेज शिक्षा विभाग में 04 व्याख्याता, कृषि विभाग में 03 कृषि अधिकारी, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में 03 पद, सहकारिता विभाग में 01 निरीक्षक ग्रेड द्वितीय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 01 कनिष्ठ अभियंता, पुलिस विभाग में 21 कॉन्स्टेबल, शिक्षा विभाग में 02 प्रयोगशाला सहायक (अनुकंपा नियुक्ति), विद्युत विभाग में 03 टेक्नीशियन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में 01 एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर तथा पुलिस विभाग में 01 कॉन्स्टेबल (अनुकंपा नियुक्ति) शामिल हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) धर्मवीर यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, अशोक डाटा, सुभाष जांगिड़, संजय जाटव, मनीष शर्मा,  वरुण डाटा, रामबाबू जाटव, प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, किशनलाल जाटव, मोहनलाल पोपटानी, बलबीर सैनी, विक्रम यादव, सचिन नटराज, महेश कुमार, रतनलाल यादव, चमन जाटव, डॉ. अनिल मांधू, कृष्ण यादव, संजय यादव, बदलूराम, रिंकेश योगी सहित गणमान्य नागरिक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
जिले की सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button