खैरथल

मण्डल रेल प्रबंधक ने खैरथल रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने शनिवार को खैरथल स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत हुए कार्यों का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, विशेष सुविधा कक्ष, फुटओवर ब्रिज, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, मुख्य द्वार और पार्किंग क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने बताया- रेल फाटक 93 पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आमजन की मांग पर यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों प्लेटफार्म पर टीन शेड की लंबाई बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, प्लेटफार्म नंबर दो के लिए निकास रास्ते का प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी कहा गया है।
निरीक्षण के दौरान सहायक मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोड़, वरिष्ठ डीएसटी ललित कुमार, वरिष्ठ डीएन सतीश कुमार, सीनियर डीओएम अजीत कुमार, सीपीएम पीयूष जोशी, सीनियर डीईजी नितेश कुमार, सहायक जीएसयू पवन कुमार और डीसीएम जगदीश चौधरी सहित कई रेल अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button