पाकुड़

कांग्रेस का एसआईआर पर प्रशिक्षण सह- संवाद कार्यक्रम आयोजित

Congress organizes training-cum-dialogue program on SIR

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ शहर स्थित मुस्कान होटल के बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला कांग्रेस इकाइयों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर (SIR) विषय पर प्रशिक्षण सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में एसआईआर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा आवेदन के दौरान उत्पन्न होने वाली सम्भावित समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता आम लोगों की सहायता करते हुए उन्हें सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या असुविधा न हो। प्रशिक्षण सह-संवाद कार्यक्रम में आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Dr.siribella prasad झारखंड प्रदेश सहप्रभारी, ऐनुल हक, जमील अख्तर, रवि केशरी सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, कांग्रेस महासचिव उदय लखमणि, प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, पियारुल इस्लाम, मुखिया आरिफ हुसैन, रामविलास महतो, बेलाल शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शाहीन परवेज ने किया। अंत में संगठन की मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर भी विचार- विमर्श किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button