रामपुर शाहबाद
नवागत कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह का व्यापारियों ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका बुके भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर का व्यापारी वर्ग हमेशा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करता रहा है और भविष्य में भी हर आवश्यक अवसर पर पुलिस के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोतवाली पुलिस भी व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं संवेदनशील ढंग से समाधान करेगी तथा अनावश्यक रूप से किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा।
नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन एवं व्यापारियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हुए सभी के साथ निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।
इस दौरान नगर महामंत्री गोरेखा, आर्यन गुल, वकार शमसी, दिनेश रस्तोगी, नरेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, मयंक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।



