रामपुर शाहबाद
बिजली का तार ठीक करते समय छज्जा गिरने से हादसा मासूम की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में छज्जे पर चढ़कर बिजली का तार ठीक करते समय छज्जा गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। गेट के बाहर छज्जे के नीचे खेल रहा मासूम छज्जे के मलबे में दबकर बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में परिजन उसको उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्साक ने हायर सेंटर को रेफर कर दिया रास्ते में जाते समय मासूम ने दम तोड़ दिया।मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
रविवार देर शाम शाहबाद के केसरपुर गांव में मकान के गेट के छज्जे पर चढ़कर सत्यपाल बिजली का तार ठीक कर रहा था। छज्जे के नीचे पांच वर्षीय मासूम आरव और आलोक खेल रहा था। तभी अचानक गेट का छज्जा भरभराकर मासूम आरव के ऊपर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर आरव(5) बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन मासूम आरव को उपचार के लिए आनन फनान में शाहबाद के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा आरव को मुरादाबाद ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मासूम आरव की मौत से परिजनों में कोहराम छा गया।



