झुंझुनू

अरावली चेतना संस्थान ने किशोरपुरा में किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति के तत्वावधान में  कुमारी हेजल व कुमारी सिद्धीका  सैनी के कर कमलों से से अर्जुन,नीम ,पीपल अमरूद व बड़ के पौधे लगाकर इस साल के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। हमेशा की तरह इस वर्ष भी पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत ग्राम किशोरपुरा से शुरूआत हुई है। संयोजक के के सैनी ने बताया कि इस बार मानसून सीजन में अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति के तत्वावधान में संपूर्ण उदयपुरवाटी क्षेत्र में 25000 पेड़ पौधे लगाने का टार्गेट रखा गया है। विशेष रूप से अरावली पर्वत श्रृंखलाओं की तलहटी में बसे लोगों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है जिसमें उदयपुरवाटी विधानसभा के तमाम गांवों में गठित ग्राम इकाइयों व वार्ड इकाइयों का सहयोग लिया जाएगा। हर ग्राम इकाइयों में 500 तथा वार्डों में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे पर्यावरण संरक्षण सभी प्राण वायु  का संचार होगा। इस दौरान अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति संयोजक एडवोकेट के के सैनी उदयपुरवाटी,हर्षा राम, सांवर मल खटाना सचिव अरावली चेतना संस्थान के केके सैनी किशोरपुरा, अर्जुन लाल, डॉ अमित,प्रभाती लाल,मोहरू व भुवनेश्वर आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button