गाजियाबाद

जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद में 7 दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स प्रशिक्षण का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  जन शिक्षण संस्थान, गाजियाबाद के मुख्यालय शक्तिनगर, डासना में नांदी फाउंडेशन (महिंद्रा राइज) के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के कुल 40 लाभार्थियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का संचालन नांदी फाउंडेशन के एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स प्रशिक्षक श्री प्रीतम नायक द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संचार कौशल (कम्युनिकेशन), कार्यस्थल के अनुरूप व्यवहार (वर्कप्लेस रेडीनेस), प्रोफेशनल बिहेवियर, आत्मविश्वास, क्रिटिकल थिंकिंग तथा रोजगारोन्मुखी (एम्प्लॉयबिलिटी) कौशल से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की सीखने की प्रगति का आकलन करने के लिए प्रारंभिक एवं अंतिम मूल्यांकन भी कराया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान, गाजियाबाद के उपाध्यक्ष फादर अनूप रहे। उनका स्वागत संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर श्री प्रीतम नायक ने जीवन कौशल के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आय-व्यय प्रबंधन, बजट निर्माण, बचत, निवेश, ऋण, 50-30-20 बजट नियम, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा वित्तीय अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि फादर अनूप एवं निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन, कंप्यूटर ऑपरेटर रहनुमा, क्षेत्रीय सहायक मोहित, पंकज त्यागी, कार्यालय सहायक रामराज, प्रशिक्षिका सरिता देवी सहित कुल 53 लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button