कानपुर
रोटरी क्लब ऑफ न्यू कानपुर द्वारा शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर व सीए का सम्मान किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : रोटरी क्लब ऑफ न्यू कानपुर ने शहर के प्रतिष्ठित कनिष्क हॉस्पिटल तिलक नगर मे डाक्टर डे एवं सीए डे का भव्य आयोजन किया। जिसमें शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर व सीए का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब ने डॉक्टर रवी गर्ग,डॉ पीयूष मिश्रा,डॉक्टर संजय गुप्ता,डॉ राजीव कैंट,सीए साहिल गुप्ता आदि का सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन चाणक्य गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत माला पहन कर किया। क्लब सचिव रोहित गुप्ता ने सभी अतिथियों को गिफ्ट देकर कार्यक्रम सफल बनाने का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष चाणक्य गुप्ता ने कहा कि रोटरी को केवल एक संस्था नहीं,बल्कि “सेवा की भावना से जुड़े लोगों का एक परिवार” बताया इसका मुख्य लक्ष्य शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता कर स्थायी परिवर्तन लाना एवं समाज के हितों में कार्य करना है। इस अवसर पर रोटेरियन नंदनी तिवारी,रोटेरियन श्वेत गुप्ता, रोटेरियन प्रदीप गुप्ता,रोटेरियन पंकज गुप्ता,रोटेरियन संगीता गुप्ता,रोटेरियन प्रमोद गुप्ता,रोटेरियन भावना मेहता, रोटेरियन राजीव मेहता,रोटेरियन प्रशांत गुप्ता,रोटेरियन सोनल गुप्ता,रोटेरियन सोनी रस्तोगी,रोटेरियन राजकुमार रस्तोगी सहित सदस्य उपस्थित रहे।



