बरेली

रेलवे बोर्ड सदस्य ने किया काठगोदाम-इज्जतनगर रेलखंड का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर)  विवेक कुमार गुप्ता ने  पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर के साथ काठगोदाम-इज्जतनगर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
उन्होंने स्टेशनों, रेलपथ, पुलों, ओएचई और समपारों की सुरक्षा व निर्माण गुणवत्ता जांची। इसके बाद इज्जतनगर मंडल में समीक्षा बैठक की।
श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य RDSO के मानकों के अनुसार, सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हों। उन्होंने सुरक्षित कार्य संस्कृति, आधुनिक तकनीक के उपयोग और कर्मचारियों के कौशल विकास पर जोर दिया।
बैठक में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button