उत्तरकाशी

गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तो को मोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : ड्रग्स फ्री देवभूमि व नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना मोरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने वाले तीन नशा तस्करों के विरुद्ध थाना मोरी में माह सितम्बर 2025 में धारा 2(ख)(II)/3(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इनमें से सरदास एवं पंकज दास लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

थानाध्यक्ष मोरी, दीपक रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए कल दिनांक 05 जुलाई 2026 की सायं दोनों वांछित अभियुक्तों को मोरी-नेटवाड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

नशा तस्करों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस की प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 22 मामलों मे 27 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे करीब ₹ 42 लाख कीमत की 8 किलो से अधिक चरस तथा 58.6 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने वाले अभियुक्तों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा रही वर्ष 2026 में अभी तक 4 नशा तस्करों पर यह कार्रवाई की जा चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button