सिंगरौली

नौगढ़ हल्का पटवारी से परेशान किसान कार्यवाही की उठने लगी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली  l राजस्व विभाग में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम पर है जिसको लेकर जनता में काफी आक्रोश है। क्षेत्र में पटवारियों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है पटवारी के वजह से उपजे विवाद को लेकर परसदेही का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि नौगढ़ हल्का पटवारी देविदिन यादव का मामला ताजा सामने आ रहा है जिससे भकुआर, अमलोरी, नौगढ़ की जानता इनदिनों पटवारी देवीदिन यादव से काफी परेशान है। आरोप हैँ की बिना पैसे का कोई कार्य नहीं किया जाता। जिसकी शिकायत कई बार सक्षम अधिकारी से की गई लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल का आरोप है कि उक्त पटवारी से हल्का के सारे काश्तकार काफी परेशान हैं उनके पास सैकड़ों काश्तकारों का शिकायत अभी तक पहुंचा है। ऐसे भ्रष्ट पटवारी को तत्काल हल्के से हटाने को लेकर जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की बात कही है। वार्ड पार्षद का कहना है कि पटवारी का कहना है कि उसे उच्च अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है उनका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। यदि ऐसे उक्त भ्रष्ट पटवारी को तत्काल कार्रवाई करते हुए नहीं हटाया गया तो जनता की आवाज को बुलंद करते हुए पटवारी के खिलाफ जबरजस्त आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button