सिंगरौली

शहर के बीचों-बीच बदहाल सड़क से वार्डवासी परेशान

जनप्रतिनिधियों पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली। शहर के अंबेडकर चौक से बलियरी जाने वाले मार्ग पर प्लाजा के समीप रामलीला मैदान के पास सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। कई वार्डों को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग लंबे समय से गड्ढों और कीचड़ से भरा हुआ है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीते दिनो पहले की गैस और सीवर लाइन के कार्य के दौरान भी दिक्कतो का सामना करना पड़ा था
स्थानीय वार्डवासियों का कहना है कि शहर की सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों से भी बदतर हो गई हैं। उनका सवाल है कि क्या इस मार्ग की ओर किसी जनप्रतिनिधि या संबंधित विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। लोगों ने कहा कि चुनाव के दौरान विकास और बेहतर सड़क निर्माण के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
रहवासियों के अनुसार, इस मार्ग से बड़े वाहनों का निकलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों को प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। वहीं किसी के बीमार होने पर एंबुलेंस का समय पर पहुंचना भी संभव नहीं हो पाता। गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले वाहन भी कई बार इस मार्ग से आने में असमर्थ रहते हैं। कचरे के वाहन नहीं पहुंच पा रहे
वार्डवासियों में नाराजगी देखने को मिली और कहा की यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही बनाई गई तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। लोगों ने पार्षद, नगर निगम अध्यक्ष, महापौर, आयुक्त और क्षेत्रीय विधायक से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नगर निगम और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button