भरत पुर

जयपुर में आयोजित प्रेरणा उत्सव में कैलाश चैंटोली हुए सम्मानित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर : राज्य स्तरीय प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्रेष्ठ परिणाम देने वाली प्रतिभाओं के सम्मान के लिए रविवार 5 जुलाई को मानसरोवर जयपुर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह ‘प्रेरणा उत्सव’ आयोजित किया गया। जिसमें भरतपुर से जिला प्रभारी के रूप में कैलाश जांगिड़ चैंटोली तहसील अध्यक्ष भुसावर को जोगाराम जांगिड़ आईएएस व राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार के द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में शासन सचिव एवं पंजीयक डॉ. समित शर्मा आईएएस, डॉ. जोगाराम आईएएस, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार (अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा कला कौशल बोर्ड) दिनेश जांगिड़ सारंग आईआरएस एवं भामाशाह शंकर कुलारिया आदि के आतिथ्य में समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर भुसावर उपखंड क्षेत्र से ओमप्रकाश जांगिड़ विद्यापीठ वाले (पूर्व तहसील अध्यक्ष भुसावर) पप्पू ओंड़िया भुसावर, प्रकाश जांगिड़ भैंसीना, बाबूलाल कमालपुरा, पप्पू जांगिड़ नया गांव आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button