AIMIM के MLC रियाजुल हसन अफांदी का पाकुड़ दौरा, संगठन सशक्तिकरण पर रहेगा जोर
AIMIM MLC Riyazul Hasan Afandi to visit Pakur; focus will be on strengthening the organization.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के MLC एवं झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी रियाजुल हसन अफांदी तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर पाकुड़ पहुंचेंगे। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा आगामी रणनीति पर चर्चा करना है। दौरे के दौरान विभिन्न संगठनात्मक बैठकें, कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम और समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, इन बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में चल रहे संगठन विस्तार अभियान को और गति देने के उद्देश्य से यह दौरा आयोजित किया गया है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी के अनुसार, पाकुड़ आगमन पर रियाजुल हसन अफांदी का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक अकील अख्तर तथा युवा नेता आफीफ अमसल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।



