बरेली
रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ का भव्य अधिष्ठापन समारोह संपन्न
रोहित जिंदल अध्यक्ष, शिशिर पांडेय सचिव बने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ का अधिष्ठापन समारोह बुधवार रात्रि स्पर्श लॉन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। रोहित जिंदल ने 2026-27 के अध्यक्ष पद एवं शिशिर पांडेय ने सचिव पद की शपथ लेकर नई कार्यकारिणी के साथ कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान से हुआ। निवर्तमान सचिव संजय गर्ग ने 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। नव अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। जरूरतमंद, असहाय, दिव्यांग, विद्यार्थी एवं बुजुर्गों के लिए कार्य प्राथमिकता रहेंगे। रोटरी पब्लिक स्कूल, फिजियोथेरेपी सेंटर व दिव्यांग सेवा केंद्र निरंतर चलेंगे।
वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा नई टीम से बड़ी अपेक्षाएं हैं।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सेवा परियोजनाओं को गति देने की बात कही।
पीडीजी डॉ. आई.एस. तोमर ने रोटरी को सेवा व समर्पण का प्रतीक बताया।
मुख्य अतिथि शहजाद पूनावाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा ने बरेली की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की और कहा कि नई टीम समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी। डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा ने डायरेक्टरी व पत्रिका का विमोचन किया। संचालन घनश्याम खंडेलवाल ने किया।
समारोह में डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, घनश्याम खंडेलवाल, विभोर भारतीय, संजय अग्रवाल, अनिल जैन, ध्रुव तिलक, अनिल मनोहर, अनिल अग्रवाल, आई.एम.एस. मेहता, वीरेश मित्तल, डी.सी. खंडेलवाल, अंकुर बंसल, अनुपम कपूर, राकेश धीरवानी, अपूर्व गुप्ता, डॉ. एस.के. भारद्वाज, सहित अन्य क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, रोटेरियन व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





