हापुड़

 गद्दे बनाने की फैक्ट्री में देर रात आग लगने से मजदूर की मौत 

जबकि दूसरा गंभीर झुलसा , अस्पताल में चल रहा है इलाज...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ ( यूपी )- हापुड के धौलाना तहसील क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में देर रात गद्दे बनाने की फैक्ट्री में आग का तांडव देखने को मिला है । अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसमें आग के दौरान दो मजदूर अंदर फंस गए । भीषण आग की चपेट में आने से फैक्ट्री के अंदर एक मजदूर ज़िंदा जल गया जबकि एक मजदूर झुलसकर गंभीर घायल हो गया है । फैक्ट्री के अंदर एक मजदूर गुलफाम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया । पुलिस ने घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है जबकि मृत मजदूर गुलफाम की पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिलखुवा सीओ मुनेश चंद्रा सहित दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button