सिंगरौली

स्वर्ग जैसी सड़क या नरक का रास्ता? वार्ड-39 की बदहाल सड़क पर नगर निगम की चुप्पी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 39 की यह सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। हल्की बारिश के बाद पूरी सड़क कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गई है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को हर दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तस्वीर साफ बता रही है कि सड़क पर जगह-जगह पानी भरा है, कीचड़ फैला हुआ है और वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया।
सबसे बड़ा सवाल नगर निगम कमिश्नर से है—
जब करोड़ों रुपये विकास कार्यों पर खर्च होने के दावे किए जाते हैं, तो वार्ड-39 के लोगों को आखिर ऐसी सड़कें क्यों नसीब हो रही हैं? क्या अधिकारियों ने कभी मौके पर जाकर हालात देखे हैं या सिर्फ फाइलों में ही विकास पूरा हो जाता है?
यदि यही नगर निगम का विकास मॉडल है, तो जनता को सुविधा नहीं बल्कि परेशानी ही मिल रही है। अब देखना होगा कि नगर निगम कमिश्नर इस बदहाल सड़क का संज्ञान लेकर तत्काल सुधार कराते हैं या फिर वार्ड-39 के लोग इसी कीचड़ और जलभराव में आने-जाने को मजबूर रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button