अमरोहा

गंगा का बढ़ता जलस्तर देख डीएम व एसपी ने सीपिया घाट का किया निरीक्षण

कटाव प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा। लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित कटाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अमरोहा और पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने धनौरा विधानसभा क्षेत्र स्थित सीपिया घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कटाव प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आशंकाओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए राहत एवं बचाव संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सिंचाई, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने, कटाव रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे गंगा किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति या खतरे की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाढ़ एवं कटाव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button