संभल

संभल में बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट,धक्का लगने से सिर में गंभीर चोट

80 वर्षीय गोपाल पाठक को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद रेफर किया गया, पुलिस से कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल (बबराला)। संभल जनपद के बबराला कस्बे के मोहल्ला यादवान में गुरुवार शाम एक चिंताजनक घटना सामने आई आरोप है कि 80 वर्षीय गोपाल पाठक अपने घर के सामने स्थित साईं मंदिर के पास खड़े थे तभी पड़ोस के कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर धक्का दे दिया परिजनों के अनुसार धक्का लगने से गोपाल पाठक सड़क पर गिर पड़े जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कॉसमॉस अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button