
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी को बधाई देते हुये कहा कि उन्होंने एक ही छत के नीचे अपने महापुरुषों की स्थापना कराना एक सराहनीय कदम है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये वह कम होगी।
महापुरुषों की प्रतिमाओं के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुये केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने संविधान शिल्पी डा. भीमराव अंबेदकर, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल, वीरांगना झलकारी बाई, वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुये उन्होंने प्रत्येक महापुरुषों के द्वारा समाज व देश के लिये किये गये योगदान को भी याद किया। खासकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आज की विराट भाजपा का जन्मदाता बताया। उन्होंने कहा कि यदि हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी व कल्याण सिंह ने त्याग न किया होता तो आज भारतीय जनता पार्टी इतना विशाल रूप धारण न कर पाती। भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्क्ष प्रकाश़ पाल ने कहा कि आज का दिन जनपद जालौन के इतिहास में दर्ज हो गया। जो प्रेरणा स्थल बनाया गया है आगे चलकर यह तीर्थ स्थल साबित होगा। इसके लिये उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रेरणा स्थल के जरिए डा. अनुरागी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक दिखा दी। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से लगातार अपनी रसोई चलाकर गरीबों को भोजन कराकर समाज की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। सांसद अशोक रावत ने कहा कि जो महापुरुष होते हैं वह सर्व समाज के होते हैं। महापुरुषों को सम्मान दिलाने में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी की सकारात्मक सोच का परिणाम है। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत ने कहा कि जिला पंचायत के द्वारा महापुरुषों की प्रतिमायें स्थापित कराकर अनुकरणीय कार्य किया गया है। उन्होंने जालौन की जिला पंचायत को प्रदेश में विकास में प्रदेश में प्रथम पायदान पर पहुंचाकर इतिहास रच दिया है। प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने जिला पंचायत परिसर में प्रेरणा स्थल अनावरण स्थल कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि आज निश्चित ही जालौन के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। प्रेरणा में जिन महापुरुषों को सम्मान दिया गया है उनकी विचार हम लोगों के दिल में रहते हैं। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही कमल खिलाना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा पुनीत कार्य भाजपा शासन में ही संभव होता है। सपा शासन में तो महापुरुषों का अनादर होता था। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने प्रेरणा स्थल में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
अपनी रसोई गरीबों के लिए वरदान :राकेश सचान
घनश्याम अनुरागी अध्यक्ष जिला पंचायत जालौन के द्वारा संचालित अपनी रसोई के 4 वर्ष भी आज पूरे हो गए हैं मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इस बात को कहा कि वह प्रतिवर्ष अपनी रसोई के वार्षिक कार्यक्रम में प्रतिभा करने आते हैं और पिछले 4 वर्षों से लगातार अध्यक्ष जिला पंचायत घनश्याम अनुरागी अपनी रसोई में निशुल्क लोगों को भोजन कर रहे हैं यह जन सेवा है जो आम जनता को सीधे लाभ पहुंचा रही है इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल यादव, भाजपा नेता अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, विधायक मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, संजीव उपाध्याय, झांसी जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, जेडीसी के चेयरमैन बृजभूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, रामलखन औदीच्य, दिलीप दुवे, सभी जिला पंचायत सदस्य, उरई, कोंच, जालौन, कोंच के नगर पालिकाध्यक्ष, सभी नगर पंचायतों के अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहे। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी ने सभी का आभार प्रकट किया। इसके बाद सभी अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास अलौकिक भवन पहुंचे जहां पर उन्होंने पिछले चार वर्षों से निरंतर अपनी रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराने के कार्य की सराहना की।


