रुपयों के लेनदेन में चार युवकों ने एक व्यक्ति को चाकू घोंपकर किया घायल
चाकू के कई वार से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गंभीर घायल युवक का वीडियो बनाने में बिजी रहे लोग
हापुड – सड़क पर जा रहे युवक को रोककर चार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया । रुपयों के लेनदेन को लेकर चार युवकों ने युवक को घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया । अचानक हुए हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । गंभीर हालत में घायल युवक सड़क पर कराहता हुए मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन मौके पर पहुंचे राहगीर घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाने की जगह वीडियो बनाने में मशगूल रहे । वीडियो में आप देख सकते हैं कि लहूलुहान हालत में युवक सड़क पर पड़ा कराह रहा है और मौके पर पहुंचे लोगों से जल्द अस्पताल ले जाने की गुहार लगा रहा है लेकिन कुछ राहगीर घायल की वीडियो बना रहे हैं तो कुछ लोग बाइक या अन्य वाहन का इंतजार करते दिख रहे हैं । हालांकि कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एक वैन के द्वारा घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है । हापुड नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है ।
हालांकि इस मामले में हापुड पुलिस ने मीडिया सेल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि , यह घटना थाना हापुड़ नगर क्षेत्र की घटना है। पीड़ित द्वारा विपक्षीगण को 02 वाहन बेचे गये थे, जिनकी एनओसी उपलब्ध न कराने व पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान विपक्षियों द्वारा पीडित के साथ मारपीट व चाकू मारकर घायल कर दिया गया है । थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




