शामली

बाबरी पुलिस की बड़ी कामयाबी 

एक करोड़ से अधिक की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बाबरी/शामली। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 518 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 3 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है, तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी मुरसलीन उर्फ काला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button