अमरोहा
जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर को प्रशासक बनाए जाने पर भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़कवंशी ने दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद रविवार को अमरोहा कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा जन कल्याण मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भीष्मसिंह खड़गवंशी ने अमरोहा जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भीष्मसिंह खड़गवंशी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ललित तंवर के नेतृत्व में जनपद अमरोहा में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुशासन के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा और जिले को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने ललित तंवर के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए अमरोहा के समग्र विकास की उम्मीद जताई।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए जिले में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी ललित तंवर को प्रशासक की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।




