कानपुर

श्री जयतु जगदीश मण्डल सेवा समिति (पंजी०) की आम सभा एवं नई कार्यकारिणी का गठन हुआ

प्रेम सागर गुप्ता अध्यक्ष, जय नारायण गुप्ता महामंत्री एवं मयंक सक्सेना कोषाध्यक्ष बनें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : श्री जयतु जगदीश मण्डल सेवा समिति (पंजी०) द्वारा रविवार को कोठारी गुजराती भवन में आम सभा बैठक एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न कराया गया। बैठक का शुभारम्भ गणेश जी की पूजन व वन्दना करके की गई। कार्यकम के मुख्य अतिथि डा. श्यामबाबू गुप्ता ने दीप प्रजव्ललन करके बैठक की औपचारिक शुरूआत की। विशिष्ट अतियिों में डा० योगेश कुमार सक्सेना, डा० मूल चन्द्र गुप्ता, हरीश्याम गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, अरविन्द कुमार गुप्ता, गंगा नारायण गुप्ता, नारायण दास ओमर मौजूद रहे।
कार्यकम की अध्यक्षता प्रेम सागर गुप्ता ने की। चैयरमैन सत्यनारायण गुप्ता एवं प्रमोद कुमार गुप्ता ने मंचासीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बैच एवं पटका पहनाकर किया। जय नारायण गुप्ता व विष्णु गुप्ता ने मंचासीन अतिथियों को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। चैयरमैन सत्यनारायण गुप्ता ने प्रगतिवेदन रिपोर्ट एवं आर्थिक लेखा-जोखा सभी सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया। आपने बताया कि मण्डल द्वारा पिछले सत्र में विभिन्न प्रकार के 26 आयोजनों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से निःशुल्क नेत्र शिविर, पुरुषोतम मास में सेवा कार्य, जगन्नाथ जी का महाप्रसाद, होली मिलन आदि सफल आयोजनों की सूची प्रस्तुत की। साथ ही आपने मण्डल के शुभचिंतको, सहयोगियों का भी हृदय से आभार प्रकट किया। चुनाव अधिकारी द्वारा मण्डल के वर्तमान सत्र को भंग करके नए सत्र के लिये नई कार्यकारिणी गठन की प्रकिया को करते हुए प्रेम सागर गुप्ता को अध्यक्ष, जय नारायण गुप्ता को महामंत्री एवं मयंक सक्सेना को कोषाध्यक्ष, अरविन्द कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष के पद में मनोनित किया गया, इसके साथ अन्य कार्यकारिणी समिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों का भी गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन सम्पन्न कराने के बाद चुनाव अधिकारी ने सभी को माला व बैच लगाकर स्वागत एवं भविष्य के लिये अग्रिम बधाई दी। मुख्य अतिथि डा. श्यामबाबू गुप्ता ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में आपके द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की नगर व समाज में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा प्रशसा की जा रही है। साथ ही आपके द्वारा हाल ही में पवित्र पुरुषोतम मास के पूरे महीने में जल सेवा, अन्न सेवा में शरबत, आम पना, छाछ, तरबूज, छोला चावल, सामोसा, अंगौछा व पेठा का दान की सेवा की उसके लिये हम सभी आपको धन्यवाद देते हैं। अध्यक्ष प्रेम सागर गुप्ता ने आम सभा में आये सभी सम्मानित अतिथियों, संरक्षकगण, संस्थापक मण्डल, कार्यकारिणी, सम्मानित सहयोगियों एवं सदस्यों का धन्यवाद दिया और साथ मिलकर आगे मण्डल को नई उचाईयों में ले लाने का आश्वासन दिया। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को मण्डल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका भी दिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में महिला मण्डल की कार्यकारिणी,राजकुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता,अमित गुप्ता, हर्ष गुप्ता, शैलेश गुप्ता, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button