साहेबगंज
पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने एआईएमआईएम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जाकिर शेख को दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज एआईएमआईएम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो.जाकिर शेख से पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने गुरुवार को पतना प्रखंड के दुर्गापुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा जताया।बातचीत के दौरान मो.जाकिर शेख ने पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले में एआईएमआईएम को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा।वहीं पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि जाकिर शेख की सक्रियता,संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा की गई थी।उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में तेजी से संगठनात्मक विस्तार करेगी।साथ ही जिला प्रखंड,नगर और पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर जनसंपर्क अभियान तेज करने का सुझाव दिया।इस अवसर पर अफीफ अमसल,मो.मुसब्बार,मो.साइबान, मिथलेश ठाकुर,मो.रफीक,हैदर अली,अब्दुल जब्बार,साजेद शेख सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।



