साहेबगंज

पुलिस अधीक्षक ने की अपराध नियंत्रण गोष्ठी की समीक्षा बैठक 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में शुक्रवार को अपराध नियंत्रण गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने की।पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर निगरानी रखने और शांति व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।बाइक चोरी और घरों में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा,वही रात्रि गश्ती पर विशेष फोकस करने गश्ती के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच करने और हर गली-मोहल्ले में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया।जिसमें चौक,चौराहों और सन्नाटे वाली जगहों पर बेवजह खड़े लोगों और बाजारों में मटरगश्ती करने वालों से सख्ती से निपटने को कहा।वही चोरी की घटनाओं में पूर्व में संलिप्त रहे लोगों का डाटा तैयार कर उन पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया,और थानों में लंबित कांडों का जल्द से जल्द अनुसंधान कर निष्पादन करने और लाल वारंटियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।एवं वाहन जांच अभियान सुचारू रूप से चलाने,अवैध लॉटरी,शराब,जुआ के अड्डे और गांजा जैसे अवैध कारोबार पर नकेल कसने के निर्देश दिए।वही गोष्ठी में डीएसपी रविकांत,सभी एसडीपीओ,नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडेय,जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह,रिवर थाना प्रभारी लव कुमार सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button